चूरू: सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन से चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने एक 6 वर्षीय गुमशुदा बालिका को किया रेस्क्यू
Churu, Churu | Sep 7, 2024 चूरू जिले के सुजानगढ़ रेलवे स्टेशन से चूरू की चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने 6 वर्षीय गुमशुदा बालिका का रेस्कयू किया है। यह बालिका अपनी मां के साथ रामदेवरा मेले में गई थी जहां वह अपनी मां से बिछुड़ गई और जोधपुर- रेवाड़ी ट्रेन में जोधपुर होते हुए सुजानगढ़ पहुंची थी। चाइल्ड हेल्पलाइन टीम ने बालिका को बाल कल्याण समिति के समक्ष पेश किया है।