चूरू: पुराना बस स्टैंड के पास संदिग्ध मिले दो व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने किया गिरफ्तार, कोर्ट में किया पेश
Churu, Churu | Sep 7, 2024 चूरू शहर के पुराना बस स्टैंड के पास संदिग्ध मिले दो व्यक्तियों को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार दोनों आरोपियों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया गया। कोतवाली थाने के हेड कांस्टेबल राजेश कुमार ने बताया कि बीती रात गश्त के दौरान पुराना बस स्टैंड की दुकानों के पास दो व्यक्ति छिपते हुए नजर आए। दोनों व्यक्ति संदिग्ध लगने पर उनसे पूछताछ की गई।