टिकारी: टिकारी प्रखंड कार्यालय में स्वास्थ्य विभाग द्वारा AES/JES व लू को लेकर प्रशिक्षण का आयोजन
Tikari, Gaya | Apr 11, 2026 टिकारी प्रखंड कार्यालय सभागार में शनिवार दोपहर स्वास्थ्य विभाग द्वारा विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। तीन सत्र में आयोजित प्रशिक्षण का पहला सत्र प्रतिनिधि, दूसरा सत्र विद्यालय के प्रधानाध्यापक और तीसरा सत्र एएनएम के साथ संचालित हुआ। सभी को AES/JES व लू से बचाव की जानकारी जिला प्रतिरक्षण अधिकारी द्वारा दी गई। सर्वाइकल कैंसर टीकाकरण पर भी चर्चा हुई।