बहराइच: बहराइच शहर में होटलों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, सिटी मजिस्ट्रेट ने खामियों पर कार्रवाई के दिए निर्देश
शहर में चल रहे होटलों की सुरक्षा व्यवस्था परखने के लिए बुधवार को प्रशासनिक टीमों ने बड़ी छापेमारी की। सिटी मजिस्ट्रेट राजेश प्रसाद के नेतृत्व में फायर विभाग व पुलिस टीम ने होटल गोवर्धन, रुद्र होटल और कैलाश होटल समेत कई होटलों की जांच की। टीम ने होटलों के नक्शे, फायर सेफ्टी, आपातकालीन निकासी और अन्य व्यवस्थाओं का गहन जायजा लिया। वही कार्यवाही के निर्देश दिए।