भिवानी: भिवानी कंपनी की सीएंडएफ दिलाने के नाम पर 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी, आठ के खिलाफ केस दर्ज
प्रदेश भर में शराब कंपनी की सीएंडएफ दिलाने के नाम पर 1.60 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी करने का मामला सामने आया है। पीड़ित ने मामले की शिकायत पुलिस अधीक्षक को दी। जिसके बाद शहर थाना पुलिस ने आठ नामजद आरोपितों पर धोखाधड़ी, जान से मारने की धमकी संबंधित धाराओं के तहत केस दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। वहीं पीड़ित ने आरोपितों के खिलाफ कार्रवाई शुरु की।