सुसनेर: मंडी चौराहे के पास बोरवेल ऑफिस में IPL का सट्टा चल रहा था, पुलिस ने 3 सटोरियों को रंगे हाथों पकड़ा
पुलिस को IPL सट्टेबाजी के खिलाफ TI अक्षय सिंह बेस के नेतृत्व में पुलिस ने मंडी चौराहा स्थित बोरवेल ऑफिस पर अचानक छापा मारा। यहाँ ऑनलाइन के जरिए IPl मैचों पर हार-जीत का सट्टा लगाया जा रहा था। आज सोमवार की सुबह साढ़े 11 बजे थाने के हेडमोहर्रिर धर्मेंद्र पाटीदार ने बताया कि उनके पास 3 फोन व एलईडी जब्त कर पब्लिक गेमिंग एक्ट में मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की है।