गोरखपुर: हडहवा फाटक जटेपुर उत्तरी के रहने वाले पीड़ित पहुंचे गोरखपुर प्रेस क्लब फोरलेन के बजाय टू लेन सड़क बनाने की लगाई गुहार
हड़हवा फाटक जटेपुर उत्तरी के रहने वाले पीड़ित आज गोरखपुर प्रेस क्लब पहुंचे, उन्होंने कहा कि सेतु निगम ने 17 मी पूरब और 17 मी पश्चिम नाप कर सड़क चिन्हित कर दिया है। जिससे हम लोग बेघर हो जाएंगे, उन्होंने बताया कि हमने मुख्यमंत्री से भी इसके लिए गुहार लगाई है कि हम लोगों को बेघर ना किया जाए फोरलेन की बजाय टू लेन सड़क बनाई जाए। जिससे हम लोग का मकान भी बच जाएगा।