देहरादून: सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने गुनियाल गांव में निर्माणाधीन सैन्य धाम का किया निरीक्षण
सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने देहरादून के गुनियाल गांव स्थित निर्माणाधीन सैन्य धाम पहुंचकर निर्माण कार्य की प्रगति का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने निर्माण कार्य की प्रगति का जायजा लिया। अधिकारियों को गुणवत्ता के साथ निर्माण कार्यों को समय से पूर्ण करने के निर्देश दिए।