खैरथल: खैरतल तिजारा जिला परिषद में 11 पदों की स्वीकृति, कनिष्ठ सहायक के 3 पद भी मंजूर, ड्राइवर और सहायक कर्मचारी संविदा पर होंगे
खैरथल के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी रामदयाल ने बुधवार सुबह 8:00 बजे बताया कि राज्य सरकार ने खैरतल तिजारा परिषद में विभिन्न श्रेणियों के 11 नए पदों को मंजूरी दी है। इस फैसले से जिले में विकास योजनाओं के संचालन और क्रियान्वयन में तेजी आने की उम्मीद है नए पदों की स्वीकृति से स्थानीय प्रशासन की कार्य क्षमता में वृद्धि होगी। योजनाओं का लाभ लोगों को मिलेगा।