सोहागपुर: नगर के नटराज होटल के नीचे व अन्य जगहों से बाइक चोरी करने वाले तीन चोर को पुलिस ने किया गिरफ्तार
जिला मुख्यालय में स्थित कोतवाली थाना क्षेत्र अंतर्गत नटराज होटल के नीचे व अन्य जगहों से बाइक चोरी करने वाले तीन चोर को पुलिस ने रविवार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया है कि थाना क्षेत्र अंतर्गत अलग अलग जगहों पर विगत दिनों अज्ञात चोर द्वारा बाइक चोरी की गई थी, जिस पर फरयादीयों की शिकायत पर केस दर्ज किया गया है।