बेरो: बेड़ो में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान, वाहनों के दस्तावेजों की हुई जांच
Bero, Ranchi | Jul 4, 2026 बेड़ो थाना क्षेत्र के केशा मोड़ के पास शनिवार को डीएसपी दीपक कुमार के नेतृत्व में एंटी क्राइम वाहन जांच अभियान चलाया गया। अभियान में थाना प्रभारी कफिल अहमद सहित पुलिस बल ने दोपहिया और चारपहिया वाहनों के दस्तावेज, हेलमेट और सीट बेल्ट की जांच की। पुलिस ने लोगों से यातायात नियमों का पालन करने और आवश्यक कागजात साथ रखने की अपील की।