विदिशा नगर: करैयाखेड़ा रोड, विदिशा में पाइपलाइन मरम्मत के दौरान मिट्टी धंसी, नगर पालिका मजदूर गंभीर घायल
करैयाखेड़ा रोड पर पेयजल पाइपलाइन की मरम्मत के दौरान सोमवार को बड़ा हादसा हो गया। काम कर रहे नगर पालिका के मजदूर मोहर सिंह कुरवाह अचानक मिट्टी धंसने से गहरे गड्ढे में दब गए। ऊपर से कंक्रीट और मिट्टी गिरने से उन्हें गंभीर चोटें आईं। सूचना मिलते ही पार्षद प्रतिनिधि संजय अग्रवाल, राजेश लोधी और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे तथा एंबुलेंस की मदद से मेडिकल कॉलेज भेजा।