बदायूं: उझानी के चटईया मोहल्ले में एक विधवा महिला ने खाया विषाक्त पदार्थ, राजकीय मेडिकल कॉलेज में हुई मौत
Budaun, Budaun | May 21, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के उझानी कस्बे के चटईया मौहल्ले की रहने वाली 35 वर्षीय विधवा महिला नाजरीन पत्नी बब्लू ने घर में रखा विषाक्त पदार्थ खा लिया। हालत बिगड़ती देख परिजन उसे एम्बुलेंस द्धारा उझानी सीएचसी लेकर पहुंचे। जहां चिकित्सकों ने नाजरीन की हालत गंभीर देख राजकीय मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जहां नाजरीन की मौत हो गई।