सुपौल: नवटोल करिहो में पोखर में डूबने से 11 वर्षीय बालक की मौत, परिवार में मातम
Supaul, Supaul | Jun 23, 2025 सुपौल सदर थाना क्षेत्र अंतर्गत नवटोल करिहो गांव में सोमवार की दोपहर नहाने के दौरान एक 11 वर्षीय बालक की मौत पोखर में डूबने से हो गई। मृतक की पहचान नवटोल करिहो निवासी शंभू मंडल के पुत्र धर्मेंद्र कुमार के रूप में हुई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, धर्मेंद्र गांव स्थित भूरी बाबा पोखर में नहाने गया था। नहाने के दौरान गहराई में चले जाने के कारण वह डूब गया।