रायबरेली: हरचंदपुर कस्बे में बंद पड़ी पेपर मिल के पास अनियंत्रित कार खाई में पलटी, 4 लोग गंभीर घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
हरचंदपुर थानाक्षेत्र के अंतर्गत,लखनऊ प्रयागराज हाईवे स्थित,कस्बे में बंद पड़ी पेपर मिल के पास,मंगलवार को अनियंत्रित होकर,तेज रफ्तार कार खाई में जाकर पलट गई जिसमें,कार सवार चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, स्थानीय लोगों की मदद से,घायलों को इलाज के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया है।यहां भर्ती का इलाज किया जा रहा है।घटना की जानकारी पर पहुंची पुलिस जांच में जुटी