मिहीपुरवी नगर पंचायत क्षेत्र में बंदरों का आतंक थमने का नाम नहीं ले रहा है। आए दिन हो रही घटनाओं से लोगों में दहशत का माहौल बना हुआ है। ताजा मामला कस्बे के टीचर कॉलोनी का है, जहां दोपहर के समय बंदरों के झुंड ने एक महिला पर हमला कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, महिला अपने घर के बाहर किसी काम से निकली थी,