रामपुर: सपा नेता आजम खान को रामपुर की सेशन कोर्ट से एक मुकदमे में राहत, जबकि एक मुकदमे में आफत बरकरार
Rampur, Rampur | May 17, 2025 सपा नेता मोहम्मद आजम खान को रामपुर की सेशन कोर्ट से एक मुकदमे में राहत की खबर मिली है, जबकि एक मुकदमे में आजम खान की आफत बरकरार बनी है। शनिवार की शाम 5:00 बजे मीडिया से मुखातिब होकर अभियोजन पक्ष की अधिवक्ता सीमा राणा ने कहा कि आजम खान के दो मुकदमे सेशन कोर्ट में थे, एक मुकदमे में आजम खान की जमानत मंजूर की है, जबकि एक मुकदमे में जमानत याचिका खारिज हुई है।