रामपुर: अम्बेडकर पार्क में आयोजित 1100 फीट के तिरंगे की यात्रा में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर हुए शामिल
Rampur, Rampur | May 17, 2025 शनिवार को सुबह 11 बजे भारतीय सेना के वीर जवानों के सम्मान में भारतीय जनता पार्टी द्वारा भारत शौर्य तिरंगा यात्रा का आयोजन किया गया। यात्रा में 1100 फ़ीट लंबे तिरंगे को सम्मान के साथ अम्बेडकर पार्क से गांधी समाधी तक ले जाया गया। यात्रा में प्रभारी मंत्री जेपीएस राठौर, पूर्व केंद्रीय मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी, नगर विधायक आकाश सक्सेना शामिल हुए।