रामपुर: शनिवार को थाना सिविल लाइन क्षेत्र से एक नाजायज चाकू के साथ एक आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
Rampur, Rampur | May 17, 2025 शनिवार को शाम 5 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस अधीक्षक विद्यासागर मिश्र के निर्देश पर अपराध और अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत शनिवार को थाना सिविल लाइन पुलिस द्वारा चैकिंग के दौरान बिलासपुर को जाने वाली रेलवे लाइन के किनारे पुल के नीचे से एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के कब्ज़े से एक अदद नाजायज चाकू बरामद किया गया है।