बिंदकी: सठिगवां गांव में बलिदानी विजय कुमार पांडे का आठवां बलिदान दिवस मनाया गया, बीएसएफ जवानों ने दिया गार्ड ऑफ ऑनर
फतेहपुर जनपद के अमौली ब्लाक क्षेत्र के सठिगवां गांव में बलिदानी विजय कुमार पांडे स्मारक स्थल पर बुधवार की दोपहर करीब 12 बजे बलिदानी विजय कुमार पांडे का आठवां बलिदान दिवस मनाया गया। जिसमें बीएसएफ जवानों ने गार्ड ऑफ ऑनर दिया। बलिदानी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया उन्हें याद किया गया। इस मौके पर क्रांतिकारी मंगल पांडे के नाती संतोष कुमार पांडे भी मौजूद रहे।