जगदलपुर: जेल की सलाखों के पीछे बजी शहनाई, जगदलपुर सेंट्रल जेल में कैदी और उसकी प्रेमिका ने रचाई शादी
बस्तर के जगदलपुर स्थित सेंट्रल जेल परिसर में एक अनोखी और भावुक शादी देखने को मिली, जहां कानून की बंदिशों और सामाजिक चुनौतियों के बीच न्यायपालिका और जेल प्रशासन की मानवीय पहल से एक प्रेमी जोड़े का वर्षों पुराना सपना साकार हो गया। जेल अभिरक्षा के कड़े सुरक्षा घेरे में बंदी बुधराम सेठिया और उसकी प्रेमिका मनवती कश्यप का विवाह विधि-विधान से संपन्न हुआ।