कर्वी: चित्रकूट के ढाबे में विवाद के बाद हत्याकांड में दो आरोपी गिरफ्तार, युवक की चाकू मारकर की गई थी हत्या
चित्रकूट के पहाड़ी थाना क्षेत्र के चर्चित साईपुर हत्याकांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। बुधवार दोपहर 12 बजे पहाड़ी थाना पुलिस गिरफ्तार आरोपी अमन पटेल और गोलू यादव उर्फ चंद्रिका प्रसाद को न्यायालय में पेश करने जा रही है। दोनों आरोपियों को हत्या में प्रयुक्त चाकू के साथ गिरफ्तार किया गया है, जबकि तीसरे आरोपी राकेश यादव की तलाश जारी है।