हरदोई: पोखरपुरवा गांव के पास बाइक सवार आवारा मवेशी से टकराए, एक की मौत और एक घायल, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Nov 2, 2024 कोतवाली देहात क्षेत्र के पोखरपुरवा गांव निवासी विरेशपाल पुत्र तोताराम गांव के ही जितेंद्र के साथ शुक्रवार रात लगभग 9 बजे बाइक से गांव के बाहर सामान लेने के लिए गया था की तभी गांव के ही पास उनकी बाइक आवारा मवेशी से जा टकराई जिसमें वीरेशपाल की मौके पर मौत हो गई वहीं घायल हुए जितेंद्र को एंबुलेंस की मदद से हरदोई के मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।