कस्बा: गढ़बनैली गुदरी बाजार में कचरे का अंबार, लोगों की परेशानी बढ़ी
Kasba, Purnia | Apr 5, 2026 गढ़बनैली के गुदरी बाजार में इन दिनों कचरे का ढेर लगा हुआ है, जिससे स्थानीय लोगों और दुकानदारों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बाजार के विभिन्न हिस्सों में जमा कचरा न केवल बदबू फैला रहा है, बल्कि यह गंभीर बीमारियों को भी न्योता दे रहा है।