डुमरी-गिरिडीह मार्ग के लटकटो पिकेट के पास मंगलवार को पथरिया में अज्ञात तेज रफ्तार बाइक ने ईसरी बाजार से लौट रही दैनिक मजदूर गुलिया देवी (पत्नी एतवारी सोरेन) को टक्कर मार 40 फीट घसीट दिया। जानकारी अपराह्न करीब 6.45 बजे दी। मौके पर ही महिला की दर्दनाक मौत हो गई। दो छोटे बच्चों का मां का साया छिन गया, परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।