हरिद्वार: रंग-बिरंगी फूलों की आतिशबाजी के साथ कुंभ मेले का आगाज, डामकोठी के पास दिखा भव्य नजारा, वीडियो हुआ वायरल
2027 कुंभ मेले की विधिवत शुरुआत की गई। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी हरिद्वार पहुंचे। जहां डामकोठी पर उन्होंने सभी तेरह अखाड़ों के साधु संतों के साथ कुंभ मेले की पहली बैठक की। बैठक में सभी तेरह अखाड़ों के दो दो श्रीमहंत और सचिव शामिल हुए। सीएम धामी ने सभी साधु संतों को फूलमाला और शॉल ओढ़ाकर स्वागत किया। रंग बिरंगी फूलों की बारिश भी की है है।