टीकमगढ़: मिनौरा बालाजी वेयरहाउस: ब्रांडेड कंपनी की बोरियों में मिला नकली बीज: जांच रिपोर्ट के बाद वेयरहाउस संचालक पर केस,
टीकमगढ़ में खरीफ फसलों की बुवाई से पहले नकली सोयाबीन बीज के बड़े पैमाने पर वितरण की तैयारी का खुलासा हुआ है। कृषि विभाग की जांच रिपोर्ट के आधार पर कलेक्टर के निर्देश पर बालाजी वेयरहाउस के संचालक के खिलाफ कोतवाली पुलिस ने मामला दर्ज किया है। जिला मुख्यालय के पास ग्राम मिनौरा स्थित बालाजी वेयरहाउस पर 15 जून को कृषि विभाग की टीम ने छापा मारा था।