खिरकिया: खिड़कियां क्षेत्र में कन्यादान योजना के स्लॉट फुल, 200 जोड़ों की लिमिट पूरी होते ही पोर्टल बंद
Khirkiya, Harda | Apr 11, 2026 खिड़कियां क्षेत्र सहित हरदा जिले में मुख्यमंत्री कन्यादान विवाह योजना के तहत आयोजित होने वाले 19 और 20 अप्रैल के सामूहिक विवाह कार्यक्रम के लिए निर्धारित 200 जोड़ों की लिमिट पूरी होते ही पंजीयन पोर्टल बंद कर दिया गया है। इसके चलते बड़ी संख्या में हितग्राही रजिस्ट्रेशन केंद्रों पर पहुंच रहे हैं, जहां उन्हें निराशा का सामना करना पड़ रहा है।