नरवल: महाराजपुर थाना क्षेत्र में रोडवेज बस और ऑल्टो कार के बीच हुई टक्कर, कार चालक और बस चालक के बीच हुई मारपीट
महाराजपुर थाना क्षेत्र में रूमा के पास बुधवार शाम 6 बजे एक रोडवेज बस और ऑल्टो कार में टक्कर हो गई। इस घटना के बाद कार चालक पर बस चालक के साथ मारपीट करने का आरोप लगा है। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के कारण कानपुर-प्रयागराज नेशनल हाईवे पर कुछ देर के लिए यातायात बाधित हो गया।