जगाधरी: मटका चौक पर 2 दिन पहले अज्ञात वाहन की चपेट में आने से हुई रिक्शा चालक की मौत के बाद पुलिस ने पहचान की की अपील
2 दिन पहले यमुनानगर में मटका चौक पर एक रिक्शा चालक की अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई थी। जिसके बाद पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू की थी। मगर कोई भी परिजन अभी तक उसका सामने न आने के चलते पुलिस ने उसकी फोटो और रिक्शा की वीडियो जारी करते हुए लोगों से पहचान की अपील की है। ताकि आगामी कार्रवाई की जा सके।