पलेरा: सेपुरा गांव में पुरानी रंजिश के चलती एक व्यक्ति के साथ हुई मारपीट पुलिस ने किया मामला दर्ज
शिकायतकर्ता काशी प्रसाद पाल के द्वारा बताया गया है। कि गांव का ही अरविंद अहिरवार व उनके परिवार से पुराना विवाद चल रहा है। जिसको लेकर वह अपने घर की ओर जा रहा था। तभी रास्ते में अरविंद व उसके साथियों ने उसके साथ मारपीट कर दी जिसकी शिकायत पीड़ित ने पलेरा थाने में की है। पलेरा पुलिस के द्वारा मामला पंजीबद्ध किया गया है।