सरधना: अचानक बदला मौसम का मिजाज, तेज हवा, आंधी और बारिश ने दी दस्तक, कई क्षेत्रों में हुआ जल भराव, आम की फसल को हुआ नुकसान
सरधना नगर क्षेत्र में लगातार दो दिनों से हो रही तेज धुप और गर्मी से अचानक उस समय राहत मिली जब मौसम का मिजाज अचानक बदल गया और देखते ही देखते आंधी और तेज हवा के साथ बारिश ने अपनी दस्तक दी। पूरे क्षेत्र में अंधेरा छा गया और राहगीर बारिश और तेज आंधी से से बचने के लिए अपने ठिकानों की ओर भागने लगे । दिन में ही तेज अंधेरा और हवाओं से जीवन अस्त व्यस्त हो गया।