इगलास: इगलास कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करथला में पुरानी रंजिश के चलते हुई मारपीट में मुकदमा दर्ज
Iglas, Aligarh | Jun 7, 2026 इगलास। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम करथला निवासी मनीष कुमार का कहना है कि शनिवार को शाम 06:30 बजे गांव के प्रधान के घर के सामने होते हुए घर आ रहा था। इसी दौरान सचिन कुमार मिला और उसने पुरानी रंजिश को लेकर जानलेवा हमला बोल दिया। आरोप है कि तमंचा की चोट से उसके सर में चोट आई है। जब वह कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराने आए तो उसकी गाड़ी को भी तोड़-फोड़कर कर दी।