सीतामढ़ी जिला में अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस द्वारा लगातार सघन कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में बीते 24 घंटे के अंदर जिले के विभिन्न थाना क्षेत्रों में छापेमारी अभियान चलाकर कुल 27 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में 10 गैर जमानतीय वारंट का निष्पादन किया गया।