👉#तिरंगे के रंग में रंगा शाहजहांपुर, संजय गुप्ता की तिरंगा यात्रा में उमड़ा ऐतिहासिक जनसैलाब
#बिजलीपुरा से टाउन हॉल तक गूंजता रहा जय हिंद और वंदे मातरम्, जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत
#हजारों लोगों की भागीदारी ने रचा राष्ट्रभक्ति का अद्भुत दृश्य, हर वर्ग के लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
#बाइक रैली और तिरंगों से सजी यात्रा बनी स्वतंत्रता दिवस का आकर्षण, शहर में दिखा देशभक्ति का जुनून
#तिरंगे की आन, शान और सम्मान के साथ निकली यात्रा ने कायम की मिसाल
शाहजहांपुर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शनिवार को शाहजहांपुर में राष्ट्रभक्ति का ऐसा नजारा देखने को मिला, जिसने शहरवासियों के बीच देशप्रेम की नई ऊर्जा भर दी। समाजसेवी संजय गुप्ता (पाइप वाले) के नेतृत्व में निकली भव्य तिरंगा यात्रा में उमड़े हजारों लोगों के जनसैलाब ने इसे शहर की यादगार यात्राओं में शामिल कर दिया। हाथों में लहराते तिरंगे, बाइक रैली और चारों ओर गूंजते देशभक्ति के नारों ने पूरे शहर को तिरंगामय कर दिया।
तिरंगा यात्रा का शुभारंभ बिजलीपुरा से हुआ। यहां से यात्रा अंटा चौराहा, बेरी चौकी, केरूगंज, चौक, बहादुरगंज और सदर बाजार होते हुए टाउन हॉल पहुंची। यात्रा में बड़ी संख्या में बाइक सवार युवा और नागरिक शामिल रहे। आगे-आगे तिरंगे लहराते रहे और पीछे हजारों लोगों का कारवां देशभक्ति के जज्बे के साथ आगे बढ़ता रहा। पूरे मार्ग में जय हिंद, जय भारत, भारत माता की जय और वंदे मातरम् के उद्घोष गूंजते रहे।
यात्रा की सबसे खास बात यह रही कि इसमें समाज के हर वर्ग की भागीदारी दिखाई दी। हिंदू, मुस्लिम, सिख और ईसाई सहित विभिन्न वर्गों के लोगों ने एक साथ तिरंगा हाथ में लेकर राष्ट्रप्रेम और सामाजिक एकता का संदेश दिया। शहर के कई प्रमुख चौराहों और मार्गों पर लोगों ने समाजसेवी संजय गुप्ता का फूल-मालाओं से जोरदार स्वागत किया। कई स्थानों पर पुष्पवर्षा कर तिरंगा यात्रा का अभिनंदन किया गया। स्वागत के दौरान लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा था।
सड़कों पर उमड़े जनसैलाब और हाथों में लहराते तिरंगों के बीच निकल रही यात्रा ने पूरे वातावरण को देशभक्ति से सराबोर कर दिया। अ देशभक्ति गीतों की धुन पर युवाओं का उत्साह देखते ही बन रहा था। जैसे-जैसे यात्रा आगे बढ़ती गई, इसमें शामिल होने वालों की संख्या भी बढ़ती गई। शहर के लोगों ने अपने घरों और प्रतिष्ठानों के बाहर निकलकर यात्रा का स्वागत किया।
संजय गुप्ता ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य केवल स्वतंत्रता दिवस मनाना नहीं, बल्कि देश की एकता, अखंडता और आपसी भाईचारे का संदेश जन-जन तक पहुंचाना है। देश की आजादी के लिए अपने प्राण न्योछावर करने वाले वीर शहीदों के बलिदान को याद रखना और उनके आदर्शों पर चलना प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हम सभी को एकता के सूत्र में बांधता है और यही देश की सबसे बड़ी ताकत है।
टाउन हॉल पहुंचने के बाद यात्रा का समापन हुआ। यहां स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इसके बाद तिरंगा यात्रा में शामिल लोगों के लिए सूक्ष्म जलपान की व्यवस्था की गई। संजय गुप्ता ने ऐतिहासिक तिरंगा यात्रा में सहभागिता करने वाले सभी नागरिकों, युवाओं, व्यापारियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।
यात्रा में अंकित गुप्ता, श्रेय गुप्ता, दर्शन सिंह बजाज, प्रदुम्न गुप्ता समेत बड़ी संख्या में युवा, व्यापारी, सामाजिक कार्यकर्ता और आम नागरिक मौजूद रहे।
Sanjay Gupta- Pipe wale
Shahjahanpur, Shahjahanpur | Aug 16, 2026