रामगंजमण्डी: इंद्रप्रस्थ कॉलोनी का मुख्य मार्ग बंद, हजारों लोग परेशान, पुनः चालू कराने की मांग को लेकर उपखंड अधिकारी को सौंपा ज्ञापन
रामगंजमंडी में इंद्रप्रस्थ कॉलोनी को मुख्य बाजार से जोड़ने वाला मॉल गोदाम चौराहा मार्ग बंद होने से क्षेत्र के हजारों लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में कॉलोनी के वार्ड 1 से 5 तक के निवासियों ने उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मार्ग को पुनः चालू कराने की मांग की है। सोमवार दोपहर करीब 1 बजे कॉलोनी निवासियों ने बताया।