फुलवरिया: फुलवरिया थाना पुलिस ने विभिन्न मामलों में फरार पांच अभियुक्तों को किया गिरफ्तार, छापेमारी जारी
फुलवरिया थाना की पुलिस ने अपराध नियंत्रण को लेकर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई बीते देर रात की गई। शनिवार की दोपहर दो बजे थानाध्यक्ष कुंदन कुमार ने बताया कि ये लोग विभिन्न आपराधिक मामलों में फरार चल रहे थे। जिनकी तलाश लंबे समय से की जा रही थी क्षेत्र में कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु अभियान जारी रहेगा।