पिथौरागढ़: मूनाकोट की मुक्केबाज खुशी चंद को हिमालय रत्न खेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया
उत्तराखंड सरकार ने पिथौरागढ़ के मूनाकोट ब्लॉक के बड़ालू गांव की मुक्केबाज खुशी चंद को हिमालय रत्न खेल पुरस्कार के लिए चुना है। खुशी ने 2023 और 2024 सब जूनियर नेशनल बॉक्सिंग चैंपियनशिप में स्वर्ण पदक जीता है। साथ ही अबूधाबी में एशियन बॉक्सिंग चैंपियनशिप में कांस्य पदक भी अपने नाम किया।