शिवपुरी नगर: साहब का ट्रांसफर, कर्मचारी को गुस्सा! आधी रात को खुली नपा में प्रभारी लेखापाल को पड़ा थप्पड़, CCTV में कैद हुआ तमाशा
शिवपुरी नपा दफ्तर में बीती आधी रात को उस समय हाई-वोल्टेज ड्रामा और हंगामा खड़ा हो गया, जब प्रशासनिक खींचतान के बीच एक दैनिक वेतनभोगी कर्मचारी ने प्रभारी लेखापाल की कॉलर पकड़कर उन्हें थप्पड़ जड़ दिया। यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जिसका वीडियो रविवार दोपहर 12 बजे से सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।