झांसी: फार्मर रजिस्ट्री में सुस्ती पर डीएम ने सख्ती दिखाई, एसडीएम और बीडीओ को जारी किया शो-कॉज नोटिस
Jhansi, Jhansi | Apr 2, 2026 झाँसी जनपद में फार्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जिलाधिकारी मृदुल चौधरी ने कड़ा रुख अपनाया है। ज़ूम ऐप के माध्यम से हुई समीक्षा बैठक में उन्होंने सभी एसडीएम और बीडीओ को शो-कॉज नोटिस जारी करते हुए फटकार लगाई। डीएम ने स्पष्ट किया कि जो कर्मचारी काम में कोताही बरतेंगे, उन्हें बख्शा नहीं जाएगा।