झंडूता: झंडूता विधानसभा क्षेत्र के सुन्हाणी पंचायत के बरड़ गांव में खोले गए शराब के ठेके को बंद करने की मांग जोर पकड़ रही है
झंडूता विधानसभा क्षेत्र के तहत सुन्हाणी पंचायत के बरड़ गांव में हाल ही में खोले गए शराब के ठेके को बंद करने की मांग जोर पकड़ने लगी है। ठेके के खिलाफ महिलाओं द्वारा शुरू किए गए आंदोलन के समर्थन में रविवार को झंडूता के विधायक जीतराम कटवाल भी बरड़ गांव में पहंुचे। उन्होंने प्रदेश सरकार को आड़े हाथों लिया।