टोंक: शहर चतुर्भुज तालाब पर आयोजित होगा ज़िला स्तरीय कार्यक्रम, ज़िला प्रभारी व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर करेंगे शिरकत
गंगा दशहरा व विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार 5 जून से वंदे गंगा जल संरक्षण जन अभियान शुरू होगा। अभियान के तहत 5 जून को नदियों एवं परंपरागत तालाबों के पूजन तथा जल स्रोतों तक कलश यात्रा का आयोजन होगा। जिला स्तर पर इसकी शुरुआत जिले के प्रभारी व ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर चतुर्भुज तालाब पर पूजन एवं वंदे गंगा कलश यात्रा कार्यक्रम के साथ करेंगे।