टोंक: जिले की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर 5 जून को आयोजित होगी ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई
टोंक जिला कलेक्टर डॉ सौम्या झा ने बुधवार को बताया कि राज्य सरकार के निर्देशानुसार माह के प्रथम गुरुवार को ग्राम पंचायत स्तर पर जनसुनवाई आयोजित की जाती है। इसी के तहत गुरुवार 5 जून को जिले की सभी ग्राम पंचायत मुख्यालयों पर ग्राम पंचायत स्तरीय जनसुनवाई आयोजित की जाएगी।