कानपुर: कल्याणपुर पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक शातिर अभियुक्त को किया गिरफ्तार
कल्याणपुर थाने की पुलिस ने एल्डेको सिटी के पीछे वाले रोड से शातिर चोर अभिषेक सविता उर्फ लकी को रविवार दोपहर 1:00 बजे गिरफ्तार किया। थाना प्रभारी सुधीर कुमार ने बताया पकड़े गए अभियुक्त के पास से चोरी की एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन बरामद हुआ है। आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।