शिकोहाबाद: मक्खनपुर क्षेत्र में अज्ञात वाहन की टक्कर से युवक की मौत, फिरोजाबाद में घर लौटते समय हुआ हादसा
मक्खनपुर क्षेत्र में गुरुवार रात एक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। युवक अपने घर लौट रहा था, तभी बदनपुर कोटला के पास एक अज्ञात वाहन ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। गंभीर रूप से घायल युवक को राहगीरों की सूचना पर एंबुलेंस से अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।