भोरे: मिश्रौली गांव में विश्व कल्याण दिवस पर सुंदरकांड पाठ व हवन का आयोजन, विश्व शांति के लिए की गई कामना
भोरे प्रखंड की जगतौली पंचायत के मिश्रौली गांव स्थित इच्छा पूर्ण मंदिर के प्रांगण में गुरुवार की दोपहर 1बजे विश्व कल्याण दिवस के अवसर पर सुंदरकांड पाठ और हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष सिसई अरविंद कुमार सिंह, मंडल महामंत्री रविकांत पांडे, रामेश्वर पंडित सहित कई लोगों ने एक साथ सुंदरकांड पाठ और हवन किया। साथ ही विश्व शांति के लिए कामना की गई।