बरकागाँव: अदानी फाउंडेशन ने लगाया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर, ग्रामीणों को बांटी दवाइयां
बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच सुदूरवर्ती क्षेत्रों तक सुनिश्चित करने के उद्देश्य से अदाणी फाउंडेशन ने गोंदुलपारा खनन परियोजना के तहत बड़कागांव प्रखंड के पंडौल इलाके में एक दिवसीय नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर आयोजन किया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य स्थानीय ग्रामीणों को उनके घर के समीप ही गुणवत्तापूर्ण चिकित्सा परामर्श और आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराना था