जलेसर: थाना अवागढ़ क्षेत्र के गांव में दो नाबालिग बच्चियों से छेड़छाड़ व मारपीट, पीड़ित पक्ष ने एसएसपी को दिया प्रार्थना पत्र
Jalesar, Etah | May 18, 2026 एटा के अवागढ़ थाना क्षेत्र के एक गांव में दो नाबालिग बच्चियों के साथ कथित छेड़छाड़ और मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित पक्ष ने सोमवार दोपहर एसएसपी कार्यालय पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की मांग की है।दिए गए प्रार्थना पत्र के अनुसार, गांव निवासी एक महिला ने आरोप लगाया है कि यह घटना 16 मई की शाम को हुई थी।