कराहल: झरझरा कर गिरी कच्ची पाटौर, अंदर फंसा परिवार, मोहल्लेवासियों ने बचाई जान
कराहल की बड़ी कॉलोनी आदिवासी बस्ती में रविवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। विधवा महिला शीला आदिवासी के कच्चे मकान की पाटौर अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के वक्त महिला अपने तीन बच्चों के साथ घर के अंदर मौजूद थी और खाना बना रही थी।