खतौली: मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नावला से एक बुजुर्ग व्यक्ति लापता, परिवार ने थाने में कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज
मंसूरपुर क्षेत्र के गांव नावला से बुधवार शाम 6:00 बजे एक बुजुर्ग व्यक्ति की लापता होने के बाद पूरे इलाके में ह्ड़कंप मच गया जिसमें परिवार जनों ने थाने में पहुंचकर बुजुर्ग व्यक्ति ईश्वर चंद की गुमशुदगी दर्ज कराते हुए जल्द से जल्द बरामद करने की गुहार लगाई है, बताया जा रहा है कि आसपास इलाकों में सब जगह ढूंढ पड़ताल की जा चुकी है लेकिन नही मिले